Friday, March 8, 2019

英国画廊中的《赵氏孤儿》 中国启发西方的经典案例

英国伦敦泰晤士河畔蜚声世界的泰特美术馆(Tate Britain)里,有一幅身着中式绣袍的西方美女油画。画的背后,是一个在西方流行了两百多年的中国老故事。

这个有爱恨情仇好素材的老故事,在西方享有盛誉,与莎士比亚的名著相提并论,被誉为中国版的《哈姆雷特》。

它就是《赵氏孤儿》,讲述了一个权力斗争、政治诬陷、忠心护主、舍生取义、报仇雪恨的传奇故事。

伦敦泰特美术馆收藏的这幅油画,是《赵氏孤儿》在西方流行的一个缩影。此画由英国著名画家提利·凯特尔(Tilly Kettle)于1765年展出,距今已经250多年。

2012年11月至2013年3月,英国皇家莎士比亚剧团(RSC)还曾上演这一剧目,剧名从西方惯用的《中国孤儿》回归到本来的《赵氏孤儿》。

东方素材
在中国流传几千年的《赵氏孤儿》故事讲述的是春秋时,晋国上卿赵盾为大将军屠岸贾诬陷,全家300余口被杀。为斩草除根,屠岸贾下令在全国搜捕赵氏孤儿赵武。赵家门客程婴与老臣公孙杵臼定计,救出赵武,为此先后有晋公主、韩厥、公孙杵臼献出生命。20年后,由程婴抚养长大的赵武,尽知冤情,禀明国君,抓住屠岸贾并处以极刑报仇。

这个故事,在春秋战国时期的《左传》中便有记载,而更多的细节出现在两千多年前的汉代:司马迁在《史记·赵世家》中记载的一段历史,成为戏剧和文学作品的创作灵感。

13世纪元代杂剧鼎盛时代,剧作家纪君祥将这一段历史写成了《赵氏孤儿大报仇》。就这样,这个中国历史中的故事不仅走向了舞台,还在500年后走向了世界。

1732年,法国传教士马若瑟(Joseph Henri Marie de Prémare)为法国汉学家艾蒂安·傅尔蒙(Étienne Fourmont)翻译了《赵氏孤儿大报仇》,使之成为被介绍到西方的第一部中国戏剧作品。

法国版本
1735年,马若瑟翻译的剧本发表在由法国传教士和汉学家杜赫德(Jean-Baptiste Du Halde)主编的《中国通志》上。而让此故事进入西方文艺主流的,是法国大文豪伏尔泰1753年改编的《中国孤儿——五幕孔子之道》。

伏尔泰被尊为法国启蒙运动的旗手,是18世纪法国著名的思想家、哲学家和文学家。

1755年10月,伏尔泰的《中国孤儿》在巴黎剧场上演,连开17场,可谓红极一时。最能表现伏尔泰此剧当年受欢迎程度的,是法国著名画家安尼塞特·雷蒙尼尔(Anicet Charles Gabriel Lemonnier)创作的一幅油画。

此画描绘了当年在法国巴黎沙龙中,知识分子们济济一堂阅读伏尔泰《中国孤儿》剧本的盛况。现在此画收藏在巴黎附近的马尔梅松城堡博物馆中。

伏尔泰的《中国孤儿》悲剧所讲述的虽然仍然是救孤的故事,但无论是时代背景、人物和主题都与中国的《赵氏孤儿》相去甚远。

他的《中国孤儿》将时代背景换到了宋末元初,主要人物是成吉思汗和已经嫁为人妻的初恋对象——伊达梅。成吉思汗入京后,追索宋朝遗骨以斩草除根。宋朝遗臣张惕以子代之,张惕之妻伊达梅不忍亲子送死,向成吉思汗求情。

文学评论人士认为,伏尔泰的《中国孤儿》主题不再是复仇和忠义,而是理性和仁爱,洋溢着和解与道德的光彩以及文明必定战胜野蛮的信念,也最好地诠释了伏尔泰对此剧是“五幕孔子之道”的理解。

英国版本
英国1759年推出了由爱尔兰剧作家阿瑟·墨菲(Arthur Murphy)根据伏尔泰的版本改写的《中国孤儿》。墨菲在剧中删去了成吉思汗与张悌之妻曼丹(即伏尔泰剧中的伊达梅)的爱情故事,着重突出主人公,特别是女主人公曼丹在忠义与亲情之间的两难抉择。

伦敦泰特美术馆那幅画中的女子,是英国18世纪著名女演员玛丽·安·叶茨(Mary Ann Yates 1728-1787)。她穿的正是英国版《赵氏孤儿》话剧中的演出服,扮演的是女主角曼丹(Mandane)。

这出在伦敦皇家剧院上演的充满东方色彩的悲剧,同样获得了很大成功,也让叶茨成为伦敦当年红极一时的女明星。剧中人物的服饰,特别是曼丹充满中国情调的打扮,引起观众很大的兴趣,尽管叶茨本人曾为服装的丑怪向观众道歉。

Tuesday, February 26, 2019

पाकिस्तान की नेशनल कमांड अथॉरिटी क्या है?

भारत के नियंत्रण रेखा पार करके पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाने की ख़बर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है.

भारत के हमले के बाद पाकिस्तान से भी तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और बैठकों और प्रेस ब्रीफिंग का दौर जारी है.

जहां भारत सरकार का कहना है कि भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के भीतर जैश-ए-मोहम्मद के कैंप को तबाह किया है वहीं पाकिस्तान ने कहा है कि उसकी वायु सेना ने भारतीय विमानों को वापस खदेड़ दिया.

भारत के हमले की ख़बर आने के बाद पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की अध्यक्षता में सुरक्षा सलाहकार परिषद की बैठक हुई. इस बैठक के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान की संप्रुभता का उल्लंघन किया है.

पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि वह भारत के इस ग़ैर-ज़रूरी आक्रमण का जवाब "अपनी पसंद की जगह और समय" पर देगा.

अब सबकी निगाहें इसी पर टिकी हैं कि पाकिस्तान आगे क्या करने वाला है.

इसे देखते हुए पाकिस्तान में बुधवार को नेशनल कमांड अथॉरिटी (एनसीए) की बैठक बुलाई गई है. माना जा रहा है कि ये बैठक बहुत अहम होगी और इसमें कोई बड़ा फ़ैसला हो सकता है.

अब सबकी निगाहें इसी पर टिकी हैं कि पाकिस्तान आगे क्या करने वाला है.

इसे देखते हुए पाकिस्तान में बुधवार को नेशनल कमांड अथॉरिटी (एनसीए) की बैठक बुलाई गई है. माना जा रहा है कि ये बैठक बहुत अहम होगी और इसमें कोई बड़ा फ़ैसला हो सकता है.

ऐसे में जानते हैं कि एनसीए क्या है और ये इतना महत्वपूर्ण क्यों है.

रणनीतिक तौर पर अहम परमाणु और मिसाइल संबंधी सभी नीतिगत मसलों पर निर्णय लेने वाला उच्चतम प्राधिकरण एनसीए ही है. साथ ही ये परमाणु व मिसाइल कार्यक्रम की देखरेख भी करता है.

युद्ध और तनाव की स्थिति में एनसीए सेना की तैनाती पर भी निर्णय लेती है. इसके तहत नीति निर्माण, सैन्य अभ्यास, तैनाती, अनुसंधान व विकास और पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के संचालन और नियंत्रण संबंधी निर्णय भी होते हैं.

राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व दोनों ही इसका हिस्सा होते हैं. प्रधानमंत्री इसके प्रमुख होते हैं. थल, वायु और नौ सेना के अध्यक्ष और रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री इसके सदस्य होते हैं.

बीबीसी संवाददाता शुमायला जाफ़री बताती हैं कि हवाई हमलों के बाद पाकिस्तान की ओर से दी गई प्रतिक्रिया में कहा गया है कि बुधवार को संसद का संयुक्त सत्र बुलाया जाएगा. साथ ही नेशनल कमांड अथॉरिटी की बैठक भी बुलाई गई है. एनसीए की बैठक में पाकिस्तान इस पर रणनीति बनाएगा कि उसे भारतीय हमले का किस तरह जवाब देना है.

आम तौर पर एनसीए की बैठक बहुत कम बुलाई जाती है. इसे बुलाने की ज़रूरत तब होती है जब सुरक्षा का मसला पैदा हुआ हो और सीमा में घुसपैठ हुई हो. ये बहुत गंभीर और उच्च स्तरीय मंच है.

साल 2000 में नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने परमाणु हथियारों से संबंधित फ़ैसले लेने के लिए एनसीए के गठन पर मुहर लगाई थी.

अप्रैल 1999 में तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल परवेज़ मुशर्रफ़ ने कहा था कि परमाणु और मिसाइल तकनीक का उपयोग करने के लिए दो महीने के अंदर एक सेंट्रल कमांड सिस्टम तैयार हो जाएगा. उन्होंने कहा था कि इस सिस्टम में नेशनल कमांड अथॉरिटी, डेवेलपमेंटल कंट्रोल बोर्ड गवर्निंग बॉडी, स्ट्रै​टेजिक फ़ोर्स कमांड और तीनों कमांड के लिए सेक्रेटेरिएट शामिल होंगे.

लेकिन, सैन्य आदेश और नियंत्रण का ये नया ढांचा उस वक़्त पूरा नहीं हो सका. सैन्य तख़्तापलट के बाद परवेज़ मुशरर्फ़ के राष्ट्रपति बनने पर इस पर अमल किया गया.

दो फ़रवरी 2000 को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने नेशनल कमांड अथॉरिटी की स्थापना की. इसमें इंप्लॉयमेंट कंट्रोल कमिटी, डेवेलपमेंट कंट्रोल कमेटी और स्ट्रेटेजिक प्लांस डिविज़न शामिल होते हैं.

Thursday, February 21, 2019

सुप्रीम कोर्ट पूर्व फैसले की समीक्षा करेगा, पुनर्विचार याचिकाएं मंजूर

नई दिल्ली. राफेल डील पर दिए अपने फैसले पर सुप्रीम कोर्ट फिर से विचार करने को सहमत हो गया है। वकील प्रशांत भूषण की याचिका पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि इसके लिए स्पेशल बेंच गठित होगी। राफेल मामले में कई अन्य पुनर्विचार याचिकाएं भी दायर की गई हैं। कोर्ट ने कहा कि जल्द ही सभी याचिकाओं की सुनवाई शुरू होगी।

कई नए तथ्य उजागर हुए: भूषण
गुरुवार को प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि राफेल मामले में बहुत से नए तथ्य सामने आए हैं। कोर्ट को इन पर ध्यान देना चाहिए। उनकी मांग है कि राफेल मामले की सुनवाई ओपन कोर्ट में की जाए।

भूषण ने यह भी कहा कि पिछले साल कोर्ट ने जब सुनवाई की थी तब सरकार की तरफ से पेश हुए अफसरों ने कोर्ट के सामने गलत तथ्य रखे थे। इन लोगों ने कोर्ट को गुमराह किया। कोर्ट इस पर गौर करे।

पिछले साल सरकार को मिली थी क्लीन चिट
सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर 2018 में अदालत की निगरानी में राफेल डील की जांच की मांग से जुड़ी सभी याचिकाएं खारिज कर दी थीं। तब कोर्ट ने कहा था- राफेल की खरीद प्रक्रिया में कोई खामी नहीं है। इसमें कारोबारी पक्षपातों जैसी कोई बात सामने नहीं आई।

कोर्ट ने कहा था कि ऐसे मामले में न्यायिक समीक्षा का नियम तय नहीं है। राफेल सौदे की प्रक्रिया में कोई कमी नहीं है। 36 विमान खरीदने के फैसले पर सवाल उठाना गलत है।

कोर्ट ने कहा था कि रिलायंस को ऑफसेट पार्टनर चुनने में कमर्शियल फेवर के कोई सबूत नहीं हैं। देश फाइटर एयरक्राफ्ट की तैयारियों में कमी को नहीं झेल सकता। कुछ लोगों की धारणा के आधार पर कोर्ट कोई आदेश नहीं दे सकता।

नई दिल्ली. गृह मंत्रालय ने केंद्रीय अर्ध सैन्य बलों (सीएपीएफ) के सभी जवानों को दिल्ली-श्रीनगर, श्रीनगर-दिल्ली, जम्मू-श्रीनगर और श्रीनगर-जम्मू के बीच आवाजाही के लिए सरकारी खर्च पर हवाई मार्ग से मंजूरी दी है। इसमें ड्यूटी और छुट्टी के दौरान की जाने वाली यात्राएं शामिल हैं। यह फैसला पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले के बाद लिया गया है। इससे सीएपीएफ के कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और एएसआई रैंक के 780,000 जवानों को फायदा होगा। वहीं, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने भी सीमा पर आतंकियों और नक्सलियों से लड़ रहे सैनिकों, सेना, और सुरक्षा बलों के बच्चों को बोर्ड परीक्षा में विशेष राहत देने का फैसला लिया है।

कश्मीर में तैनात अर्ध सैन्य बलों के आने-जाने के लिए 1 जनवरी 2018 को दिल्ली-श्रीनगर हवाई सेवा शुरू की गई थी,  लेकिन 31 जुलाई 2018 को इसे बंद कर दिया गया। हैरानी की बात यह है कि 1 जनवरी से हवाई सुविधा शुरू करने के आदेश की चिट्‌ठी 11 अप्रैल को जारी की गई थी। सूत्रों के मुताबिक, अर्ध सैन्य बलों के जवानों के लिए दोबारा हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव चार महीने से गृह मंत्रालय में लंबित था। इसे वित्तीय कारणों से मंजूरी नहीं मिली है। हालांकि, जम्मू से श्रीनगर जाते समय रोड ओपनिंग और सुरक्षा प्रबंधों का खर्च भी कम नहीं है।

सीआरपीएफ ने 4 फरवरी को हवाई मार्ग से श्रीनगर जाने की मंजूरी मांगी थी
4 फरवरी से बर्फबारी के कारण जम्मू में फंसे सीआरपीएफ के जवानों को भी हवाई मार्ग से श्रीनगर पहुंचने की मंजूरी मांगी गई थी। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने इसका प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा था। मुख्यालय ने यह प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेज दिया था। लेकिन, कोई जवाब न आने पर सीआरपीएफ का काफिला 14 फरवरी को सुबह साढ़े तीन बजे जम्मू से श्रीनगर के लिए रवाना हो गया। दोपहर बाद 3:15 बजे आतंकी हमला हो गया।

Thursday, February 7, 2019

苏格兰国家博物馆推出东亚厅:清朝扇子与文革文物同堂亮相

位于英国爱丁堡的苏格兰国家博物馆于2月8日开设东亚展厅,展出來自中国、日本和韩国三地的展品,跨越150多年历史。

展品从政治、军事、社会、文化等多方面展示三地共有的东亚文明,探索与欧洲历史的紧密联系,以期展开深层次的东西方对话。

将近过半的展品在最近几十年中首次展出,BBC中文带你走入展品背后的故事。

当曹芹第一次在藏品中见到这把中国清朝末年制造的扇子时,她的第一反应是,“是不是弄错了,这哪像中国古代的扇子。”

曹芹是苏格兰国家博物馆中国藏品的策展人,她见过的外销扇多以清淡素雅的风格为主,以山水、兰花、竹子等图案绘制成水墨画,象征中国古代文人墨客质朴的品格和刚毅的气质。而这把来到欧洲的扇子色彩丰富、鲜艳花哨,以彩绘工笔画描绘了孔雀呈祥、彩蝶伴花的场景,并镶嵌象牙片为扇骨,精雕细琢。

毕业於牛津大学考古学的曹芹通过研究发现,18、19世纪的中国确实有这种融合了中西方绘画风格的彩绘作品,专门出口欧洲市场。她说,这把扇子被誉为中国外销扇之王,以当时欧洲对于中国的想象设计,满足贵族以拥有东方物品为荣的需求。

曹芹对BBC中文说,“说明中国当时不是有什么就卖什么,而是根据自己的创造力,把产品的设计和市场的需求结合在一起。”

15世纪末葡萄牙人开辟新航线之后,中国海上对外贸易增长。尤其是在清朝时期,中国的瓷器广受欧洲欢迎。新开设的东亚展馆展出了一套印有苏格兰贵族族徽的茶具瓷器。

同外销扇之王一样,这套瓷器并非印有中国山水图样,而是彩绘成欧洲佛斯灵汉姆家族(Fotheringham of Powrie)的族徽和家训。该家族是当时苏格兰的贵族,拥有大片领地,地位显贵。其家族城堡遗址至今还留存在爱丁堡。

佛斯灵汉姆家族在18世纪将家族的徽章图案送往中国景德镇窑洞,订购高级瓷器。曹芹说,这套私人定制的瓷器不适合日常使用,但适用于特殊场合,比如节庆或大型聚会,令贵族伺机向朋友们炫耀家族的地位和财富。也因此显示欧洲上层社会对中国瓷器的钟爱和欣赏。

除了这套茶具,东亚展厅还展示了苏格兰与英格兰在18世纪期间经历皇位之争后,用于庆功而向中国定制的瓷碗。以及中国出口到中东、土耳其等地用于佛教寺院的装饰用品,根据当地特色而变化风格。

曾在河南大学文物馆从事过15年研究的历史学者白秦川对BBC中文表示,中国古代文人一向轻视生产工艺、制作方法等技术类生产,认为是雕虫小技。但18、19世纪的外销艺术品融合了中国传统审美和西洋趣味,“从某种方面来说是对历史的补充,反应中国制瓷工匠在当时的技术水平,以及中西方在工艺上的交流”。

青铜在整个东亚地区的地位很高,与黄金、白银在欧洲的地位类似。4000多年前,马家窑时期的陶罐已证实了陶器制造业达到了一定高度。新的东亚展厅以青铜为线索,展示了东亚地区的钱币体系。

中国拥有独立的钱币体系,钱币不只在中国使用,在东亚地区都在使用。比如在17、18世纪,朝鲜半岛和日本的钱币都是以中国的钱币为模型仿造。新的东亚展厅从最早的刀币、蚁鼻钱、布币、圆孔币,到秦始皇统一后的半两钱,“展现钱币的流线型发展”。

曹芹说,以前的展馆只是简单地向观众介绍钱币的名称和时代,这次新设的展厅从不同角度解说钱币的发展与使用,“将某一特定的展品和当时东亚地区的影响力连接起来”,显示青铜的重要地位。

白秦川多年从事钱币学研究,他说,青铜被称为“吉金”,是中国从殷周时期到春秋战国时期最重要的合金。秦汉时期以后出现铁器,但青铜仍然是货币的材料。东方钱币以青铜铸造为主、呈圆形方孔,与西方以金银打制、呈圆形无孔的特征不同。如在布展时表现这种不同,更容易令观众理解中西钱币的差异。

Monday, January 28, 2019

कानपुर वाले खुरानाज में सुनील ग्रोवर संग सपना चौधरी का धमाकेदार डांस

साल 2017 में सपना चौधरी बिग बॉस 11 में कंटेस्टेंट के तौर पर आईं. यहां पर उन्होंने सलमान खान समेत पूरे देश को अपने डांस का दीवाना बना दिया. उनकी पपुलरटी काफी तेजी से बढ़ी और उनके गाने हरियाणा से निकलकर देश और दुनियाभर में पसंद किए जाने लगे. सपना टीवी की दुनिया में अपने पांव जमा रही हैं. हाल ही में वे सुनील ग्रोवर के शो कानपुर वाले खुरानाज में नजर आईं. इस दौरान उन्होंने सुनील ग्रोवर के साथ अपने सुपरहिट गानों पर डांस कर ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया.

सोशल मीडिया पर सपना के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. सपना, तेरी आंख्या का यो काजल गाने पर सुनील ग्रोवर के साथ जम कर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. देखने वाली बात ये भी है कि सुनील भी सपना के स्टेप्स को कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं. डांस परफॉर्मेंस इतनी धमाकेदार थी कि शो में मौजूद ऑडियंस भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाई. इसके अलावा घूंघट के नाम से भी उनका एक गाना हाल ही में रिलीज हुआ है.

गाना सोशल मीडिया पर वायरल है. लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. गाने को पहले से ही काफी व्यूज मिल रहे हैं.

सपना बतौर एक्ट्रेस दोस्ती के एफेक्ट्स से डेब्यू करने वाली हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी फिल्म अगले महीने फरवरी में रिलीज हो रही है. समय के साथ साथ सपना चौधरी की पॉपुलैरटी बढ़ती जा रही है. इस बीच उन्होंने कई सारे इंटरव्यू भी दिए जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ स्ट्रगल और पॉपुलैरटी के बारे में बातें कीं. उन्होंने बतया कि वे भारी डिप्रेशन के दौर से भी गुजर चुकी हैं. एक समय ऐसा था जब उनके डांस मूव्स को वल्गर कहा जाने लगा था. वे उस दौरान काफी मायूस हो गई थीं और उन्होंने सुसाइड तक करने की कोशिश की थी.
सुनील ग्रोवर की बात करें तो वे सलमान खान की फिल्म भारत में नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वे सलमान समेत भारत की टीम के साथ गोवा में हैं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कानपुर वाले खुरानाज के बंद होने के बारे में बताया था. उन्होंने कहा था कि- मैंने इस शो के शुरू होने से पहले ही भारत के लिए कॉन्ट्रेक्ट साइन कर दिया था. दरअसल मैं शूटिंग शुरू होने से पहले खाली समय में छोटे पर्दे पर वापसी करने को उत्सुक था. इसलिए मैंने कानपुर वाले खुरानाज में काम करने का फैसला लिया.

एसीबी के एडीजी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि डॉ. सहीराम मीणा की संपत्ति और रिश्वत को लेकर हमें गुप्त सूचना मिली थी. वो कोटा जोन में नारकोटिक्स ब्यूरो के डिप्टी कमिश्नर पद पर तैनात है. उनके घर जब हमने छापा मारा तो करीब 100 करोड़ की संपत्ति की जानकारी मिली. इस संपत्ति में 2 करोड़ 35 लाख रुपये कैश, 6.25 लाख की ज्वेलरी, 25 दुकानों के कागजात, 106 रिहायशी प्लॉट, पेट्रोल पंप, मैरिज हॉल, कृषि भूमि, इंडस्ट्रियल एरिया में इंडस्ट्रियल जमीन, मुंबई में एक और दिल्ली में 2 आलीशान लोकेशन पर फ्लैट शामिल हैं. जांच में यह भी पता लगा है कि कोटा में उनकी अच्छी खासी संपत्ति है. यहां भी छापे में लाखों रुपये कैश बरामद हुआ है.

4 महंगी कार, 4 बड़े चक्के वाले ट्रक और भी बहुत कुछ... 

उन्होंने आगे बताया कि जमीन, कैश और ज्वेलरी के अलावा उन्हें छापे में 4 महंगी कार, 4 बड़े चक्के वाले ट्रक, 15 बैंक खाते और बैंक लॉकर्स भी मिले हैं. डॉ. सहीराम मीणा ने अपनी पत्नी प्रेमलता के नाम 42, बेटे मनीष के नाम 23 प्लॉट कर रखे हैं. उनकी भी जांच की जा रही है.

अफीम के पट्टों को लेकर लेते थे रिश्वत...

बताया जा रहा है कि राजस्थान एसीबी मुख्यालय को एक सूचना मिली थी कि अफीम लाइसेंस धारियों से नारकोटिक्स विभाग कोटा के अधिकारी अफीम पट्टा को लेकर अवैध रिश्वत लेते थे. इसके बाद एसीबी टीम ने पैसों की दलाली करने वाले कमलेश धाकड़ का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया. इसमें पता लगा कि आईआरएस हीरा मीणा रिश्वत मांग रहे हैं. इसके बाद उन्हें ट्रैप बिछाकर गिरफ्तार कर लिया गया.

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच बात बनती हुई नजर आ रही है. राज्य में कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन के बाद बीजेपी अब किसी भी सूरत में शिवसेना को अपने से अलग रखना नहीं चाहती है. शिवसेना के तल्ख तेवर के आगे बीजेपी उसकी शर्तों पर गठबंधन करने को तैयार होती दिख रही है. सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में दोनों दलों के बीच गठबंधन होता है तो शिवसेना को पिछले चुनाव से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं.

Thursday, December 27, 2018

जसप्रीत बुमराह के स्पेशल सिक्सर से कंगारू पस्त

मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को 151 रनों पर समेट दिया.

इस प्रदर्शन के अगुवा रहे तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह जिन्होंने 6 विकेट लिए और अपने गेंदबाज़ी के वेरिएशन से बल्लेबाज़ों की नाक में दम कर दिया.

तीसरा दिन शुरू होने के साथ जब पहले चार ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ हैरिस और फिंच ने चार के औसत से रन जोड़ने शुरू किए तो लगा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम वापसी कर सकती है. लेकिन अचानक सब कुछ बदल गया.

पहले ईशांत शर्मा ने फिंच को वापस भेज दिया और फिर बुमराह ने हैरिस को आउट कर दिया.

लंच ब्रेक से ठीक पहले बॉलिंग करते हुए बुमराह की गेंदबाज़ी में वो सब कुछ दिख रहा था जो एक सधे हुए तेज़ गेंदबाज़ में दिखता है. वो इन कटर, आउटस्विंग, स्लो बॉल और बाउंसर सभी वेरियएशन से बल्लेबाज़ को चकमा दे रहे थे.

आमतौर पर 140 किलोमीटर की स्पीड से गेंद डालने वाले बुमराह ने 33वें ओवर की आखिरी गेंद को स्लोअर डाला. उन्होंने फुल लेंथ गेंद फेंकी जो पिछली गेंद से 25 मील धीमी थी. बुमराह की इस गेंद को शॉन मार्श समझ नहीं सके और बॉल ठीक मिडिल विकेट के सामने उनके बाएं पैड पर जा लगी. अंपायर को उंगली उठाते वक्त नहीं लगा. यह ऑस्ट्रेलियाई पारी का चौथा विकेट था.

बुमराह की ये गेंद सोशल मीडिया पर ख़ासी चर्चा बटोर रही है.

लंच के बाद का खेल शुरू हुआ तो बुमराह एक बार फिर अपने रंग में थे. इस ओवर की पहली गेंद बुमराह ने 135.2 किलोमीटर की, दूसरी यॉर्कर और पांचवी 143 किलोमीटर के स्पीड से फेंकी.

उनकी बॉलिंग के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क टीवी पर कमेंट्री के दौरान बोले कि जसप्रीत बुमराह कोहली के लिए वैसे ही बॉलर हैं जैसे उनकी कप्तानी के दौरान रायन हैरिस थे.

"जब भी मुझे विकेट चाहिए होता था तो मैं गेंद हैरिस के हाथों में दे देता था. बुमराह कोहली के लिए ठीक वैसे ही हैं."

अगले ही ओवर में बुमराह ने हेड को बोल्ड कर एक बार फिर यह साबित कर दिया. ये लंच के बाद बुमराह का दूसरा ओवर था. पहली तीन गेंद खेलकर मार्श ने अभी अभी अपना खाता खोला था और बुमराह की चौथी गेंद पर हेड सामने थे.

लंच से पहले जिस गेंद पर बुमराह ने शॉन मार्श को आउट किया था वो 115 किलोमीटर की स्पीड से फेंकी गई थी. लेकिन ट्रेविस हेड को आउट करने वाली गेंद बुमराह ने 142 की रफ़्तार से फेंकी थी. हेड पूरी तरह चकमा खा गए और उनकी गिल्लियां बिखर गईं.

हेड के आउट होने के साथ ही आधी ऑस्ट्रेलियाई टीम पवेलियन लौट चुकी थी. स्कोर था 37 ओवर्स में 92/5.

टी ब्रेक से पहले ऑस्ट्रेलियाई पारी में केवल दो और विकेट गिरे. एक छोर पर कप्तान टिम पेन जमे हुए थे. टी ब्रेक के बाद कमेंटेटर्स के बीच एक बार फिर बुमराह की चर्चा चली. दूसरा ओवर उन्होंने फेंका और पहली गेंद ही स्टार्क के थाई पैड पर जा लगी. दूसरी गेंद फुल स्विंग थी, स्टार्क एक रन लेने में कामयाब रहे. अब सामने पेन थे और बुमराह ने उन्हें गुड लेंथ बॉल डाली जो उनके बल्ले से लगते हुए सीधी ऋषभ पंत के ग्लव्स में जा पहुंची. पेन के आउट होने तक 65 ओवर्स में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर हो गया 147/8.

पिच पर नाथन लॉयन आए, बुमराह ने बाउंसर से उनका स्वागत किया. अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं बने. अगला ओवर जडेजा ने फेंका इसमें भी कोई रन नहीं बने. फिर 67वें ओवर की पहली गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को बाई में चार रन मिले लेकिन बुमराह ने अगली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया और इसी ओवर की अंतिम गेंद पर हेज़लवुड को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलियाई पारी को समाप्त कर दिया.

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 151 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर भारत को 292 रनों की बढ़त मिली लेकिन इसके बावजूद विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन नहीं दिया.

Wednesday, December 19, 2018

मोदी सरकार ने 2 साल बाद संसद में मानी नोटबंदी से मौत की बात

मोदी सरकार ने कहा कि नोटबंदी के दौरान नोट बदलने के लिये बैंकों की लाइन में लगे लोगों की मौत का ब्योरा सिर्फ भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने मुहैया कराया है और इसमें बैंक की लाइन में सिर्फ एक ग्राहक और बैंक के तीन कर्मचारियों की मौत हुई है.

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राज्यसभा को एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि नोटबंदी के दौरान नोट बदलने के लिये लाइन में खड़े होने से, सदमे से और काम के दबाव आदि से व्यक्तियों और बैंक के कर्मचारियों की मौत और परिजनों को दिये गये मुआवजे के बारे में एसबीआई को छोड़कर सरकारी क्षेत्र के किसी बैंक ने कोई सूचना नहीं दी है.

जेटली ने बताया कि एसबीआई ने नोटबंदी के दौरान तीन कर्मचारियों और एक ग्राहक की मौत होने की जानकारी दी. बैंक ने मृतकों के परिजनों को मुआवजे के रूप में 44.06 लाख रुपये दिये. इसमें से तीन लाख रुपये मृतक ग्राहक के परिजनों को दिए गए.

सांसद ने सरकार से मांगा ब्योरा

सीपीएम सांसद ई करीम ने 500 रूपये और एक हजार रुपये के पुराने नोट वापस लेने, नष्ट करने और नये नोट जारी करने पर रिजर्व बैंक की ओर से खर्च की गयी धनराशि साथ ही नोटबंदी के दौरान बैंकों में नोट बदलने वालों की लाइन में लगे लोगों की मौत का ब्योरा मांगा था. इसके जवाब में जेटली ने बताया कि रिजर्व बैंक ने नोटबंदी के बाद नये नोटों की छपाई पर हुआ व्यय अपनी लेखा रिपोर्ट में अलग से नहीं दर्शाया है.

सरकार की ओर से बताया गया कि नोटबंदी से पहले 2015-16 में नोटों की छपाई पर 34.21 अरब रुपये खर्च हुये थे जबकि 2016-17 में यह राशि 79.65 अरब रुपये और 2017-18 में 49.42 अरब रुपये थी. उन्होंने नोटबंदी से उद्योग और रोजगार पर पड़े असर का कोई अध्ययन कराने के सवाल पर कहा कि सरकार ने इस संबंध में कोई विशिष्ट अध्ययन नहीं कराया है.

बता दें कि 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन देते हुए नोटबंदी का ऐलान किया था. इसके बाद से 1000 और 500 के नोटों की वैधता खत्म हो गई थी. फैसले के बाद बैंकों में नए कैश की काफी किल्लत रही और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोटबंदी के दौरान कैश के लिए लाइनों में लगने की वजह से हुए हादसों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.

वहीं पीयूष गोयल के केन्द्रीय कैबिनेट में आने और प्रभारों में बदलाव के बीच पार्टी में एक व्यक्ति एक पद की नीति के चलते पार्टी बिना कोषाध्यक्ष के रही. पार्टी में एक कोषाध्यक्ष का काम पार्टी के फंड को संभालने का है. इस काम में पार्टी के दफ्तरों का खर्च, चुनाव प्रचार का खर्च, अध्यक्ष एंव अन्य पदाधिकारियों के पार्टी के काम से यात्रा का खर्च जैसे महत्वपूर्ण काम शामिल हैं. जाहिर है, सवाल खड़ा होता है कि जब जुलाई 2016 से पार्टी के पास कोई कोषाध्यक्ष नहीं है तो यह काम बीते 30 महीनों के दौरान कौन कर रहा है. खासबात है कि चुनावों के खर्च का ब्यौरा चुनाव आयोग को देने का काम भी पार्टी के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी है. लिहाजा, पीयूष गोयल के बाद खाली पड़े इस पद की जिम्मेदारी बिना कोषाध्यक्ष के कैसे निभाई जा रही है. क्या पार्टी अध्यक्ष ने इस काम के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के किसी सदस्य को इस काम में लगाया है? यदि ऐसा है तो क्यों इस सदस्य को कोषाध्यक्ष मनोनीत नहीं किया गया है?

पार्टी में उच्च स्तरीय सूत्रों की मानें तो शीर्ष नेतृत्व में पार्टी के नए कोषाध्यक्ष को लेकर मतभेद की स्थिति है. ऐसी स्थिति में जहां पार्टी अध्यक्ष जिसे इस जिम्मेदारी के लिए मनोनीत करना चाहते हैं वह सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी को मंजूर नहीं है. वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रभावी सदस्यों द्वारा सुझाए गए सदस्य पर पार्टी अध्यक्ष तैयार नहीं है. इस मतभेद के चलते पार्टी बीते 30 महीनों से बिना कोषाध्यक्ष के काम कर रही है. और सवाल यही है कि आखिर कैसे यह पार्टी बिना कोषाध्यक्ष के काम कर रही है?