साल 2017 में सपना चौधरी बिग बॉस 11 में कंटेस्टेंट के तौर पर आईं. यहां पर उन्होंने सलमान खान समेत पूरे देश को अपने डांस का दीवाना बना दिया. उनकी पपुलरटी काफी तेजी से बढ़ी और उनके गाने हरियाणा से निकलकर देश और दुनियाभर में पसंद किए जाने लगे. सपना टीवी की दुनिया में अपने पांव जमा रही हैं. हाल ही में वे सुनील ग्रोवर के शो कानपुर वाले खुरानाज में नजर आईं. इस दौरान उन्होंने सुनील ग्रोवर के साथ अपने सुपरहिट गानों पर डांस कर ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया.
सोशल मीडिया पर सपना के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. सपना, तेरी आंख्या का यो काजल गाने पर सुनील ग्रोवर के साथ जम कर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. देखने वाली बात ये भी है कि सुनील भी सपना के स्टेप्स को कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं. डांस परफॉर्मेंस इतनी धमाकेदार थी कि शो में मौजूद ऑडियंस भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाई. इसके अलावा घूंघट के नाम से भी उनका एक गाना हाल ही में रिलीज हुआ है.
गाना सोशल मीडिया पर वायरल है. लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. गाने को पहले से ही काफी व्यूज मिल रहे हैं.
सपना बतौर एक्ट्रेस दोस्ती के एफेक्ट्स से डेब्यू करने वाली हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी फिल्म अगले महीने फरवरी में रिलीज हो रही है. समय के साथ साथ सपना चौधरी की पॉपुलैरटी बढ़ती जा रही है. इस बीच उन्होंने कई सारे इंटरव्यू भी दिए जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ स्ट्रगल और पॉपुलैरटी के बारे में बातें कीं. उन्होंने बतया कि वे भारी डिप्रेशन के दौर से भी गुजर चुकी हैं. एक समय ऐसा था जब उनके डांस मूव्स को वल्गर कहा जाने लगा था. वे उस दौरान काफी मायूस हो गई थीं और उन्होंने सुसाइड तक करने की कोशिश की थी.
सुनील ग्रोवर की बात करें तो वे सलमान खान की फिल्म भारत में नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वे सलमान समेत भारत की टीम के साथ गोवा में हैं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कानपुर वाले खुरानाज के बंद होने के बारे में बताया था. उन्होंने कहा था कि- मैंने इस शो के शुरू होने से पहले ही भारत के लिए कॉन्ट्रेक्ट साइन कर दिया था. दरअसल मैं शूटिंग शुरू होने से पहले खाली समय में छोटे पर्दे पर वापसी करने को उत्सुक था. इसलिए मैंने कानपुर वाले खुरानाज में काम करने का फैसला लिया.
एसीबी के एडीजी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि डॉ. सहीराम मीणा की संपत्ति और रिश्वत को लेकर हमें गुप्त सूचना मिली थी. वो कोटा जोन में नारकोटिक्स ब्यूरो के डिप्टी कमिश्नर पद पर तैनात है. उनके घर जब हमने छापा मारा तो करीब 100 करोड़ की संपत्ति की जानकारी मिली. इस संपत्ति में 2 करोड़ 35 लाख रुपये कैश, 6.25 लाख की ज्वेलरी, 25 दुकानों के कागजात, 106 रिहायशी प्लॉट, पेट्रोल पंप, मैरिज हॉल, कृषि भूमि, इंडस्ट्रियल एरिया में इंडस्ट्रियल जमीन, मुंबई में एक और दिल्ली में 2 आलीशान लोकेशन पर फ्लैट शामिल हैं. जांच में यह भी पता लगा है कि कोटा में उनकी अच्छी खासी संपत्ति है. यहां भी छापे में लाखों रुपये कैश बरामद हुआ है.
4 महंगी कार, 4 बड़े चक्के वाले ट्रक और भी बहुत कुछ...
उन्होंने आगे बताया कि जमीन, कैश और ज्वेलरी के अलावा उन्हें छापे में 4 महंगी कार, 4 बड़े चक्के वाले ट्रक, 15 बैंक खाते और बैंक लॉकर्स भी मिले हैं. डॉ. सहीराम मीणा ने अपनी पत्नी प्रेमलता के नाम 42, बेटे मनीष के नाम 23 प्लॉट कर रखे हैं. उनकी भी जांच की जा रही है.
अफीम के पट्टों को लेकर लेते थे रिश्वत...
बताया जा रहा है कि राजस्थान एसीबी मुख्यालय को एक सूचना मिली थी कि अफीम लाइसेंस धारियों से नारकोटिक्स विभाग कोटा के अधिकारी अफीम पट्टा को लेकर अवैध रिश्वत लेते थे. इसके बाद एसीबी टीम ने पैसों की दलाली करने वाले कमलेश धाकड़ का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया. इसमें पता लगा कि आईआरएस हीरा मीणा रिश्वत मांग रहे हैं. इसके बाद उन्हें ट्रैप बिछाकर गिरफ्तार कर लिया गया.
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच बात बनती हुई नजर आ रही है. राज्य में कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन के बाद बीजेपी अब किसी भी सूरत में शिवसेना को अपने से अलग रखना नहीं चाहती है. शिवसेना के तल्ख तेवर के आगे बीजेपी उसकी शर्तों पर गठबंधन करने को तैयार होती दिख रही है. सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में दोनों दलों के बीच गठबंधन होता है तो शिवसेना को पिछले चुनाव से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं.
No comments:
Post a Comment