Wednesday, April 10, 2019

ड्रीम11 एक अरब डॉलर के वैल्यूएशन वाली देश की पहली गेमिंग कंपनी बनी

मुंबई. ऑनलाइन गेमिंग फर्म ड्रीम11 देश की पहली गेमिंग यूनिकॉर्न बन गई है। यूनिकॉर्न उन कंपनियों को कहा जाता है जिनकी वैल्यू कम से कम 1 अरब डॉलर (7,000 करोड़ रुपए) हो। हेज फंड स्टीडव्यू कैपिटल से दूसरे राउंड का निवेश मिलने के बाद ड्रीम11 का वैल्यूएशन इससे ज्यादा हो गया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

महेंद्र सिंह धोनी हैं ड्रीम11 के ब्रांड एंबेसडर
ड्रीम11 के यूजर अलग-अलग खेलों के लिए अपनी टीमें बनाकर ऑनलाइन गेम खेल सकते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन जैसे खेल संगठनों के साथ ड्रीम11 की पार्टनरशिप है। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश के फैंटेसी स्पोर्ट्स मार्केट में ड्रीम11 का 90% शेयर है। महेंद्र सिंह धोनी ड्रीम11 के ब्रांड एंबेसडर हैं।

इस साल के आखिर तक यूजर संख्या 10 करोड़ पहुंचने की उम्मीद
ड्रीम11 के निवेशकों में चीन की मल्टीनेशनल इन्वेस्टमेंट फर्म टेनसेंट होल्डिंग्स भी शामिल है। ड्रीम11 के 5 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं। इस साल के आखिर तक कंपनी को यह आंकड़ा 10 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। 2008 में हर्ष जैन और भावित सेठ ने इसकी शुरूआत की थी।

पिछले साल अप्रैल की एक रिपोर्ट के मुताबिक ड्रीम11 को कानूनी उलझनों का सामना भी करना पड़ा था। फैन्टेसी (काल्पनिक) गेमिंग को जुए की तरह मानते हुए ड्रीम11 को कोर्ट में चुनौती दी गई थी। लेकिन, कोर्ट ने कहा कि इसमें चांस नहीं बल्कि स्किल शामिल है।

इन 91 सीटों पर पिछले दो चुनावों की स्थिति
2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन 91 में से 7 और कांग्रेस ने 55 सीटें जीती थीं। 2014 में यह तस्वीर बदल गई। कांग्रेस 7 सीटों पर सिमट गई, जबकि भाजपा को 25 सीटों का फायदा हुआ और वह 32 के आंकड़े तक पहुंच गई। पहले चरण की इन 91 सीटों पर पिछली बार कांग्रेस से ज्यादा सफल तेदेपा (16) और टीआरएस (11) रही थी।

मोदी ने देर से प्रचार शुरू किया, राहुल ने उनसे 9 रैलियां ज्यादा कीं
लोकसभा चुनाव की घोषणा 10 मार्च को हुई थी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अगले दिन यानी 11 मार्च से ही प्रचार शुरू कर दिया था। उन्होंने कांग्रेस के ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच पहली रैली की थी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव की घोषणा के 10 दिन बाद 20 मार्च से प्रचार शुरू किया था। तब उन्होंने ‘मैं भी चौकीदार’ कैम्पेन की लॉन्चिंग के बाद देशभर में 25 लाख सिक्युरिटी गार्ड्स को ऑडियो-वीडियो के जरिए संबोधित किया था। 9 अप्रैल तक मोदी ने 30 रैलियां कीं। वहीं, राहुल ने 39 रैलियों को संबोधित किया।

No comments:

Post a Comment